RBI ने Paytm Payment Bank पर लगाया प्रतिबंध : अब नहीं कर सकते Credit और Deposit

Paytm Payment Bank Banned

RBI banned Paytm Payment Bank: Reserve Bank Of India (RBI) ने Paytm Payment Bank के खिलाफ एक्शन लिया है जिससे Paytm Bank के Users काफी ज्यादा परेशान हैं। RBI ने बैंक की कई सर्विसेज पर रोक लगा दी है जिससे लोगों में हलचल मच गयी है। हर किसी के मन में सिर्फ एक ही सवाल चल रहा है क्या वो अपने पैसे बैंक से नहीं निकाल सकते और नहीं तो कब तक। इन सभी सवालों का जवाब आपको इस लेख में मिलेगा। सम्पूर्ण जानकारी के लिए कृपया लेख को आगे पड़ते रहें।

दोस्तों हम आपको बता दें की बीती शाम 31 जनवरी 2024 को RBI ने Paytm पेमेंट बैंक पर कई प्रतिबंध लगाकर बैंक को काफी बड़ा झटका दिया। RBI का कहना है की पेटीएम पेमेंट बैंक लिमटेड ने बैंक के दिशा निर्देशों का सही ढंग से पालन नहीं किया है इस वजह से इस बैंक पर प्रतिबंध लगाना अनिवार्य हो जाता है।

आखिर क्यों किया RBI ने Paytm Payment Bank को बेन

PPBL Banned: ये बात कुछ दिनों पुरानी है जब RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक को नए कस्टमर्स न जोड़ने का आदेश दिया दिया और इस आदेश पर तत्काल अमल करने को कहा था। पर जांच में ये पाया गया की पेटीएम ने इस आदेश का पालन नहीं किया है और इसी कारण केंद्रीय बैंक ने Paytm Payment Bank Limited (PPBL) पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए हैं।

RBI ने पेटीएम बैंक की कई सर्विसेज पर नए ट्रांसेक्शन करने पर रोक लगा दी है। आज से कोई भी नया डिपॉजिट लेने और क्रेडिट करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

RBI ने साफ़ शव्दों में बताया है की अभी के लिए पेटीएम बैंक के किसी भी यूजर के अकाउंट में डिपॉजिट या क्रेडिट ट्रांसक्शन संभव नहीं होगा, पर हम आपको बता दें की इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है आपका पैसा बिलकुल सुरक्षित है, बैंक की जांच करने हेतु कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगाना जरुरी था।

Paytm Payment bank के Customers के लिए जरूरी सुचना

RBI की इस तरह बैंक पर प्रतिबंध लगा देने से कई लोगों के चेरहे पर मायूसी छा गयी है और ये चिंता सता रही है की उनके Paytm Payment Bank Account का क्या होगा ? क्या उनका पैसा डूब जाएगा ?

तो दोस्तों हम आपको बता दें की RBI ने बैंक पर प्रतिबंध जरूर लगाए हैं पर कुछ चुनिंदा सर्विसेज के लिए जैसे की आप Paytm bank से अपने फ़ोन का टॉप-उप रिचार्ज नहीं कर सकते। Paytm Wallet का इस्तेमाल नहीं कर सकते। गिफ्ट कार्ड सेंड नहीं कर सकते।

हालाँकि RBI ने आदेश दिया है की आप अपने पैसे बिना किसी समस्या के बैंक में से निकाल सकते है। हम भी आपको यही राय देना चाहते हैं की आप Paytm बैंक से पैसे निकाल कर जितनी जल्दी हो सके किसी दूसरी बैंक में ट्रांसफर कर लें।

क्या Paytm App का इस्तेमाल UPI पेमेंट के लिए कर सकते हैं।

जी हाँ बिलकुल, हम आपको साफ़ शव्दों में बता देना चाहते है की ये प्रतिबंध Paytm Payment Bank के लिए लगाए गए हैं न की Paytm App के लिए। आप Paytm का इस्तेमाल कर बड़ी आसानी से UPI पेमेंट कर सकते हैं बसर्ते आपका बैंक अकाउंट दूसरी किसी बैंक में होना चाहिए, पेटीएम पेमेंट बैंक का उपयोग नहीं किया जा सकता।

Paytm Payment Bank Banned
Paytm Payment Bank Banned

कब से होंगी नियम एवं शर्ते लागू

RBI के अनुसार ये नए प्रतिबंध 1 फरवरी 2024 से लागु कर दिए गए हैं। अब से Paytm कस्टमर्स paytm पेमेंट बैंक से कोई भी नया ट्रांसक्शन नहीं कर पाएंगे लेकिन जब तक उनके अकाउंट में पुराना बैलेंस बाकी है वो ये सुबिधा ले सकते हैं, बैलेंस खत्म होने पर सभी सुभिधाएँ अपने आप ही बंद कर दी जाएँगी।

1 फरवरी 2024 से Paytm यूजर्स केवल UPI जैसी सर्विसेज का ही इस्तेमाल कर पाएंगे। Paytm यूज़र्स का UPI ट्रांसक्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हम आपको बता दें की केंद्रीय बैंक ने Paytm Payment bank को 15 मार्च 2024 तक का वक्त दिया है तब तक सभी पाइपलाइन ट्रांजेक्शन और नोडल अकाउंट्स को सेटल करने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *