Shark Peyush Bansal Net Worth, Car Collection 2024: सम्पूर्ण जानकारी

Shark Peyush Bansal Net Worth

Shark Peyush Bansal Net Worth: दोस्तों Sony TV पर आ रहे सबसे ज्यादा लोकप्रिय बिजनेस शो Shark Tank India को कौन नहीं देखता, अगर आपकी जरा सी भी रुचि इस शो को देखने में है तथा अगर आप भी बिजनेस करना चाहते हैं तो आप इस शो में उपस्थित मशहूर शार्क के बारे में जानने में भी रुचि रखते होंगे।

जी हां दोस्तों Shark Tank India के मशहूर जज पीयूष बंसल को कौन नहीं जानता, अगर आप भी पियूष बंसल के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं कि उनकी Net Worth से लेकर उनका करियर, उनका बिजनेस, उनकी कंपनी, क्या करती है, तो इस लेख के अंत तक बने रहिए, इस लेख में हम आपको पियूष बंसल के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

पीयूष Shark Tank India शो में एक बहुत ही जाने-माने तथा सबके द्वारा पसंद किए जाने वाले Shark हैं। यह वहां पर आए Enterprenuor द्वारा पेश किए गए व्यावसायिक मॉडल की तुलना में, उनके सामाजिक कार्य तथा उनके द्वारा किए गए प्रयत्नों के बारे में जानकारी लेने में अधिक रुचि रखते हैं।

Piyush Bansal Net Worth in 2024

Shark Peyush Bansal Net Worth: दोस्तों एक बात तो हम सब जानते हैं कि Shark Tank India शो में उपस्थित जज देश के सबसे अमीर इंसानों की सूची में आते हैं, इनमें से पियूष बंसल भी एक है, उनकी कंपनी लेंसकॉर्ट आसमान की बुलंदियों पर है। पियूष बंसल लेंसकार्ट के सीईओ होने के साथ-साथ एक अच्छे इन्वेस्टर भी है। इन्होंने कई सारे बिजनेस में इन्वेस्ट करने के अलावा लगभग 600 करोड रुपए की कुल नेट वर्थ बनाई है। आज के समय में यह 40 वर्ष से कम उम्र में बनने वाले सबसे सफल व्यक्तियों की सूची में आते है।

Peyush Bansal Net Worth In Dollars$75 million
Peyush Bansal’s Net Worth In RupeesRs. 600 crores
Peyush Bansal’s Yearly Salary$7 million or Rs. 60 crores
Peyush Bansal’s Monthly Salary$0.6 million or Rs. 5 crores

कौन हैं Piyush Bansal? प्रारंभिक शिक्षा और जीवन

Shark Peyush Bansal Net Worth: Piyush Bansal भारत की जानी-मानी Eye Wear कंपनी LensKart के Co-Founder तथा CEO हैं। 26 अप्रैल 1985 को मध्यम वर्गीय परिवार में जन्म लेने वाले पियूष बंसल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नई दिल्ली के डॉन बॉस्को स्कूल से पूरी की थी। पीयूष के पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट थे।

पीयूष बचपन से ही आईआईटी की तैयारी करके एक उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते थे, हालांकि उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और वह IIT को पास ना कर सके जिससे उनको एक काफी बड़ा झटका लगा, पर हिम्मत ना हारते हुए उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी-टेक की डिग्री के लिए कनाडा जाना स्वीकार कर लिया। कनाडा जाकर उन्होंने मेकगिल विश्वविद्यालय में शामिल होकर अपनी बी-टेक की डिग्री हासिल की।

Peyush Bansal Net Worth
Peyush Bansal Net Worth

पियूष बंसल के करियर की शुरुआत: Shark Peyush Bansal Net Worth

Shark Peyush Bansal Net Worth: कनाडा जाकर अपनी बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद पियूष बंसल ने कुछ समय के लिए माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनी में प्रोग्राम मैनेजर के रूप में काम किया। हम आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट सबसे बड़ी कंपनियों में गिनी जाती है, पर पियूष बंसल कुछ अलग करना चाहते थे जिस कारण उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट से इस्तीफा दे दिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने यह भी बताया था कि माइक्रोसॉफ्ट में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात Bill Gates से हुई थी और वह उनके लिए सबसे यादगार समय था।

Shark Peyush Bansal Net Worth: वह माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनी को कभी नहीं छोड़ना चाहते थे पर कुछ करने के जुनून ने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर कर दिया क्योंकि वह बचपन से ही एक बिजनेसमैन बनना चाहते थे। वह 2007 में कंपनी से इस्तीफा देकर भारत वापस लौट आए।

भारत वापस आने पर उन्होंने सबसे पहले सर्च Search My Campus लॉन्च किया जो कॉलेज के छात्रों को इंटर्नशिप, कोचिंग और नौकरियां प्राप्त कराने में मदद करती थी, हालांकि उनका यह बिजनेस ज्यादा लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाया लेकिन उनके इसी बिजनेस ने उन्हें बिजनेस करना सिखाया।

Peyush Bansal
Peyush Bansal

इसके बाद पीयूष ने कई प्रयासों के साथ फ्लायर, वॉचकार्ट, बैग्सकार्ट, ज्वेल्सकार्ट सहित कई अलग-अलग Business स्थापित किए, पर किसी में भी सफलता हासिल न होने के बाद उन्होंने साल 2010 में LensKart की स्थापना की। लेंसकार्ट एक तरह का आई बियर ब्रांड है जो की स्पेशल लोगों के लिए देखने की सुविधा उत्पन्न करता है।

लेंसकार्ट को बनाया सबसे बड़ा ब्रांड

Shark Peyush Bansal Net Worth: देखते ही देखते लेंसकार्ट की लोकप्रियता बढ़ती गई, यह ब्रांड देश भर में लोकप्रिय होता गया, आंखों की समस्याओं के समाधानों के लिए LensKart एक घरेलू नाम बन चुका था। दोस्तों हम आपको बता दें कि साल 2019 तक लेंसकार्ट ने लगभग 1.5 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन के साथ एक यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल कर लिया था, यानी की LensKart तब एक यूनिकॉर्न कंपनी बन चुकी थी और यह पियूष बंसल का सबसे सफल स्टार्टअप बन गया।

Shark Peyush Bansal Net Worth: पियूष बंसल का मानना था कि लेंसकार्ट कोई एक बिजनेस नहीं बल्कि एक विजन है कि देश के हर इंसान को वह चश्मा पहना सके, जिससे उनकी आंखों की समस्याओं को दूर किया जा सके।

उनका मानना था कि हमारे देश में हर तीसरा इंसान सही से देख भी नहीं सकता है और यह एक सबसे बड़ी समस्या है, उन्होंने इसी समस्या का निवारण करने के लिए LensKart को देश के कौन कोने तक पहुंचाने के लिए जी जान लगा दी और लेंसकार्ट ने भी तेजी से विस्तार किया। पूरे देश में 1550 से अधिक आउटलेट स्थापित किए गए, कंपनी ने बहुत तेजी से फ्रेंचाइजी मॉडल को अपनाया और देखते ही देखते यह एक यूनिकॉर्न कंपनी बन गई।

पियूष बंसल बने एक इन्वेस्टर: Shark Peyush Bansal Net Worth

लेंसकार्ट की सफलता के बाद पियूष बंसल ने भारत देश में शुरू होने वाले छोटे-छोटे बिजनेस में इन्वेस्ट करना शुरू कर दिया। shark tank India की तरफ से उन्हें ऑफर मिलने के बाद उन्होंने शर्क टैंक इंडिया में आए ज्यादातर बिजनेस इसमें निवेश किया, आज के समय में वह 30 से अधिक स्टार्टअप में 16 करोड़ से ज्यादा का निवेश कर चुके हैं।

Piyush Bansal car collection

Shark Peyush Bansal Net Worth: इतनी बेशुमार दौलत होने के बाद भी पियूष बंसल एक सादगी और विनम्रतापूर्ण जिंदगी जीना चाहते हैं, वह अपनी फैन फॉलोइंग और फिजूल खर्ची से दूर रहकर एक सीधी और सरल जिंदगी जीना ज्यादा पसंद करते हैं। पियूष बंसल को गाड़ियों का काफी शौक है और आज के समय में उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं जिनमें से एक है BMW 7 Series जिसकी कीमत आज के समय में लगभग 2 करोड रुपए है तथा BMW X5 जिसकी कीमत आज के समय में लगभग 1 करोड रुपए है और इसके अलावा उनके पास एक टोयोटा फॉर्च्यूनर भी है जिसकी कीमत आज के समय में लगभग 33 लाख रुपए है।

आशा करते हैं इस लेख (Shark Peyush Bansal Net Worth) के माध्यम से आपको Shark Tank India में देखने वाले मशहूर जज पियूष बंसल के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल सकी होगी। अगर आप पियूष बंसल से संबंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं या एक इस लेख से संबंधित अपना फीडबैक देना चाहते हैं तो नीचे कमेंट सेक्शन में दे सकते हैं, हम आपके हर सवाल का जवाब देने की कोशिश जल्द से जल्द करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *