Best Holi Songs 2024: इन गानों को बजाकर खूब मनाएं होली

Best Holi Songs 2024

Best Holi Songs 2024: हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक त्यौहार रंगों का त्योहार होली भी होता है, जहां पर लोग बड़ी खुशी से एक दूसरे के साथ, रंगों के साथ खेलते, मस्ती करते हैं, नाचते हैं, गाते हैं। यह एक ऐसा त्यौहार है जिसको हर इंसान बड़ी धूम धाम से मनाता है, चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम, सिख हो या इसाई।

Best Holi Songs: इस त्यौहार पर कई सारी फिल्में भी बन चुकी हैं, कई सारी फिल्मों में इस त्यौहार को मनाया गया और काफी अच्छे गीत भी लिखे और गाए गए हैं। आज के इस लेख में हम आपको इस रंगों के त्योहार होली से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण और अच्छे से गानों की लिस्ट बताने वाले हैं, जिन्हें आप भी होली के दिन धूम धाम से बजा कर अपनी होली का जश्न मना सकते हैं।

Best Holi Songs 2024

Best Holi Songs 2024: होली के ऊपर कई सारे गीत लिखे गए, जिनमें से कुछ पुराने गाने तो कुछ नए गाने, पुराने और नए दोनों तरह के गानों को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। चलिए जानते हैं कि वह कौन-कौन से गाने हैं जिन्हे आप होली के दिन बजाएंगे तो आपका दिन बन जायेगा।

1- होली खेले रघुवीरा, फिल्म- बागबान

MovieBaghban
Movie Release2003
Lead ActorAmitabh Bacchan
SingersUdit Narayan, Amitabh Bachchan, Sukhwinder Singh, & Alka Yagnik
MusicLt. Aadesh Shrivastav

Best Holi Songs 2024: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की धमाकेदार फिल्म बागवान का यह गाना होली के दिन आपके कानों को जरूर सुनाई देता होगा। यह गाना हमें होली के दिन थिरकने, नाचने पर मजबूर कर देता है। इसमें आप देखेंगे की तीन पीढियां एक साथ नृत्य करती हुई नजर आती है। यह भारतीय संस्कृति और भारतीय परिवारों को पूरी तरह से चित्रित करता है। इस गाने को आप होली के अवसर पर जरूर बजाएं ताकि आपका भी दिन बन जाए।

2- रंग बरसे, फिल्म- सिलसिला

MovieSilsila
Movie Release1981
Lead ActorAmitabh Bacchan
SingersAmitabh Bachchan
MusicShiv-Hari

Best Holi Songs 2024: यह भी बॉलीवुड की एक मशहूर फिल्म सिलसिला जो की अमिताभ बच्चन और रेखा की Iconic जोड़ी को पर्दे पर दिखाती है। यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म और इसमें दिल जीतने वाला गीत है। यह गीत आपको होली के रंग में रंगने पर मजबूर कर देगा। इस गीत को बजाए बिना आप होली को नहीं मना सकते। होली एक रंगो का त्योहार है जिसमे राधा कृष्ण के प्रेम की झलक है, इस गाने में आपको वही दीवानगी नजर आएगी।

3- होली के दिन, फिल्म- शोले

Movieशोले
Movie Release1975
Lead ActorAmitabh Bacchan, Hema Malini
SingersLata Mangeshkar, Kishore Kumar
MusicR D Burman

Best Holi Songs 2024: साल 1975 में आई फिल्म शोले एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। यह एक आईकॉनिक फिल्म बनी, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया और सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला इस फिल्म का गाना है, ‘होली के दिन’ जिसे लोगों ने खूब सारा गुनगुनाया। इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर द्वारा गाया गया है। शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने इस फिल्म को नहीं देखा होगा, यह बॉलीवुड की बाइबल की तरह है, जिसकी कहानी बड़े बुजुर्गों द्वारा अपने बच्चों को सुनाई जाती है।

4- सोनी सोनी, फिल्म- मोहब्बतें

MovieMohabbatein
Movie Release2000
Lead ActorSRK
SingersUdit Narayan, Ishaan Dev
MusicJatin-Lalit

Best Holi Songs 2024: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की एक बहुत ही मशहूर फिल्म ‘मोहब्बतें’ का यह गाना सोनी-सोनी’ भी इस रंगों के त्योहार होली पर गाने के लिए पूरी तरह से ठीक है। इस गाने को उदित नारायण, सोनाली भटावड़ेकर, इशान देव, प्रथा मजूमदार, नरूला आदि के द्वारा गया गया है तथा इसके गीतकार हैं आनंद बक्शी।

दोस्तों के साथ होली खेलते वक्त, बजाए जाने वाले गानों की प्लेलिस्ट में यह गाना टॉप पर आता है। इस गाने को बजाकर आप दिल खोल कर नाच गा सकते हैं।

5- Balam Pichkari, फिल्म- ये जवानी है दीवानी

MovieYe Jawani Hai Deewani
Movie Release2013
Lead ActorRanbir Kapoor
SingersVishal Dadlani, Shalmali Kholgade
MusicPritam

Best Holi Songs 2024: बॉलीवुड की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘यह जवानी है दीवानी’ का यह गाना आपको होली के दिन जरूर बजना चाहिए, इस गाने को बजाकर आप इस गाने की बीट्स और बोल पर ठुमके जरूर लगाएंगे और अपने होली के त्यौहार को धूमधाम से मनाएंगे। अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ भांग पीकर हवा में घूमना चाहते हैं, तो यह गाना आपके लिए पूरी तरह से ठीक है। इस गाने को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है, इसके डांस मूव बहुत ही अद्भुत है जिस कारण यह गाना भी आपकी प्लेलिस्ट में अपनी जगह बना सकता है।

6- अंग से अंग लगाना, फिल्म- डर

MovieDarr
Movie Release1993
Lead ActorSRK
SingersVinod Rathod, Alka Yagnik, Sudesh Bhosle, & Devki Pandit
MusicShiv-Hari

Best Holi Songs 2024: 1993 में आई शाहरुख खान की फिल्म डर का यह गाना अंग से अंग लगाना लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। इस फिल्म का डायलॉग ‘क…क… क किरन’ एक आइकॉनिक डायलॉग बन चुका है। इस फिल्म का होली से संबंधित यह गाना विनोद राठौड़ और अलका याग्निक द्वारा गया गया है। इस गाने को आप बिल्कुल भी मिस नहीं कर सकते हैं। होली के दिन यह गाना आपके प्लेलिस्ट में जरूर होना चाहिए, शाहरुख खान के आईकॉनिक पॉज के साथ यह गाना आपको देखने को मिल रहा है, जिस कारण यह गाना और भी ज्यादा लोकप्रिय हो गया है।

आशा करते हैं इस लेख के माध्यम से आपको कुछ बेहतरीन गानों की लिस्ट मिल सकी होगी, जिसे बजाकर आप भी अपने रंगों के त्योहार होली को बड़ी धूमधाम से मना सकेंगे। इस लेख से संबंधित कुछ और जानकारी चाहिए तो अपने सवालों व अपने फीडबैक को नीचे कमेंट सेक्शन में शेयर कर सकते हैं। ब्लॉग को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *