End Of Drinking Water: इन 8 शहरों में पीने का पानी ख़त्म होने की संभावनाएं

End Of Drinking Water

End Of Drinking Water: हम सब जानते हैं कि पृथ्वी में सबसे ज्यादा पानी पाया जाता है लेकिन उसके बावजूद भी हमारे देश में कई सारे ऐसे शहर हैं जो पीने के पानी खत्म होने की वजह से संघर्ष कर रहे हैं। यदि रिपोर्ट की माने तो दुनिया भर में कुछ ऐसे लोकप्रिय शहर हैं जो पीने का पानी खत्म होने के कारण एक बहुत बड़े जोखिम का सामना कर रहे हैं।

End Of Drinking Water: शहरों में पीने का पानी ख़त्म होने की संभावनाएं

End Of Drinking Water: हमारी पृथ्वी पर केवल 3% ही ताजा पानी है और एक अरब से अधिक लोगों के पास नियमित रूप से पानी नहीं पहुंच पा रहा है और लगभग ढाई अरब लोग सालाना कम से कम एक महीने के लिए पानी की कमी का अनुभव करते हैं।

दोस्तों रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र अनुमान लगाता है कि जलवायु परिवर्तन मानवीय गतिविधियों और जनसंख्या वृद्धि के कारण 2030 तक पूरे विश्व में पीने के पानी में कम से कम 40% तक की गिरावट हो सकती है। चलिए जानते हैं कि पूरी दुनिया में वह कौन-कौन से शहर हैं जो सबसे ज्यादा पीने के पानी की कमी महसूस कर रहे हैं

बेंगलुरु (Bengaluru): End Of Drinking Water

End Of Drinking Water: देश में बेंगलुरु एक सक्षम शहर माना जाता है पर हम आपको बता दें कि यहां का आधे से ज्यादा पीने का पानी बर्बाद हो जाता है, शहर की 85% से ज्यादा झीलों का पानी केवल सिंचाई या औद्योगिक उपयोग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा शहर में तेज गति से जनसंख्या भी बढ़ती जा रही है जिसका अनुमान लगाया जा रहा है कि 2031 तक बेंगलुरु शहर की जनसंख्या लगभग 20 मिलियन का आंकड़ा पार कर जाएगी।

Bengaluru
Bengaluru

बेंगलुरु अभी भी पुराने बुनियादी ढांचे में बना हुआ है जहां पर बारिश के पानी को प्रभावी ढंग से संभाल कर या उसका प्रबंध नहीं किया जाता है। बेंगलुरु शहर में जल्द से जल्द तकनीकी सुधारो की आवश्यकता है, वहां के पानी को संभालने की तथा झीलों आदि का पानी सही जगह उपयोग करने की आवश्यकता है। साथ ही साथ बारिश के पानी को अगर एकत्र किया जाए तो वो पानी काफी काम आ सकता है। अगर जल्द से जल्द बेंगलुरु शहर में यह सुधार नहीं किए गए तो वह दिन दूर नहीं जब यहां के लोगों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ सकता है।

केप टाउन (Cape Town): End Of Drinking Water

End Of Drinking Water: केपटाउन में रहने वाले लोगों को काफी सोच समझकर पानी का इस्तेमाल करना पड़ता है। यहां हर रोज 16 गैलन पानी का राशन ही मिलता है, जिसमें आधा लीटर पानी का सेवन कर सकते हैं, 90 सेकंड तक स्नान कर सकते हैं, प्रतिदिन एक पके हुए भोजन का आनंद ले सकते हैं, हाथ को पूरे दिन में सिर्फ दो बार ही धो सकते हैं, कपड़े धोने और दांतों की सफाई जैसे कुछ काम कर सकते हैं।

Cape Town
Cape Town

इसके अलावा बाकी जगहों पर आपको पानी का इस्तेमाल नहीं करना है, ऐसा वहां पर निर्देश है। केप टाउन दक्षिण अफ्रीका का एक सबसे ज्यादा पानी की समस्या से जूझने वाला शहर है। केपटाउन में पानी की कमी की गंभीर स्थिति 2017-18 में सबसे ज्यादा थी हालांकि अभी वहां के पानी में कुछ सुधार है, लेकिन अभी भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है।

काहिरा (Cairo)

End Of Drinking Water: दोस्तों काहिरा एक समय का दुनिया की सबसे महान सभ्यताओं में से एक के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला शहर है, और मिश्र के 97% पानी का स्रोत है, पर यहां के आवासीय तथा उधोगिक कचरे के कारण यहां का पानी प्रदूषण होता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार मिस्र निम्न मध्यम आय वाले देशों में, जल प्रदूषण की समस्या से होने वाली मौतों की संख्या में, सबसे प्रमुख स्थान पर है। अनुमान लगाया जा रहा है की वर्ष 2025 तक इस देश में पानी की बहुत ही गंभीर समस्या सामने आएगी।

Cairo
Cairo

जकार्ता (Jakarta)

End Of Drinking Water: जकार्ता समुद्र के तटीय शहरों में बसने वाला एक शहर है। समुद्र के बढ़ते स्तर के कारण इस शहर पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है। हम आपको बता दें कि कुछ असामान्य मानवीय गतिविधियों के कारण जकार्ता में पानी की कमी की स्थिति बिगड़ती जा रही है। यहां पर रहने वाले निवासियों की संख्या 10 मिलियन से अधिक है और आधे से भी कम लोगों के पास सही ढंग से पाइप के जरिए पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है।

Jakarta
Jakarta

पर्याप्त पानी न मिलने के कारण लोग अवैध रूप से जमीन में कुएं की खुदाई कर रहे हैं, जिससे भूमिगत जल स्तर कम हो रहा है और ज्यादातर कुंए खराब होते जा रहे हैं, जिसका परिणाम यह है कि विश्व बैंक के अनुसार जकार्ता का लगभग 40% अब समुद्र तल से नीचे होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वह दिन दूर नहीं जब जकार्ता पानी की समस्या से जूझने वाला एक बहुत ही देयनीय शहर बन जाएगा।

मेलबर्न (Melbourne)

End Of Drinking Water: मेलबर्न एक ऐसा शहर है जिसने 1997 से लेकर एक दशक तक सबसे खतरनाक सूखे की समस्या का सामना किया है। हालांकि अभी सही स्थिति में है पर विक्टोरिया राज्य में बहुत बड़े पैमाने पर वनों की कटाई हो रही है, जिससे एक नए खतरे का अनुमान लगाया जा सकता है। मेलबर्न के पानी का स्रोत वहां के स्थानीय जंगल ही हैं जो कि अभी तेज गति से काटे जा रहे हैं, जिससे वहां पर पानी पूरी तरह से समाप्त हो सकता है।

Melbourne
Melbourne

इस्तांबुल (Istanbul)

End Of Drinking Water: तुर्की सरकार के अगर आधिकारिक आंकड़ों की माने तो देश इस समय जल की समस्या से जूझ रहा है। इस्तांबुल में 14 मिलियन जनसंख्या पाई जाती है जहां पर गर्मियों के महीनो के दौरान पानी की कमी का सामना करना पड़ता है। जल्द ही अगर इस समस्या का निवारण नहीं किया गया तो वह दिन दूर नहीं जब यहां के लोग पानी पीने के लिए तरस जाएंगे।

Istanbul
Istanbul

मेक्सिको सिटी (Mexico City)

End Of Drinking Water: कई लोग मेक्सिको शहर में अपनी छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं पर क्या आपको पता है कि 21 मिलियन आबादी वाला यह क्षेत्र पानी की कमी से जूझ रहा है। यहां के लगभग 20% लोगों को साप्ताहिक रूप से केवल कुछ घंटे तक ही नल का पानी मिलता है और अन्य 20% को दिन के केवल एक हिस्से के लिए बहुत कम पानी की सुविधा मिलती है। यहां पर मिलने वाले पानी का लगभग 40% दूर के स्रोतों से आयात किया जाता है।

Mexico City
Mexico City

इसके बावजूद भी यहां पर पाइप नेटवर्क की समस्या हमेशा बनी रहती है और इसके कारण भी लगभग 40 परसेंट से ज्यादा पानी बर्बाद हो जाता है। अगर जल्द ही यहां पर भी समस्याओं का समाधान नहीं निकला गया तो एक बड़ी समस्या देखने को मिल सकती है। वह दिन दूर नहीं जब पानी को भी दवा के रूप में लिया जाएगा क्योंकि इसकी कमी बहुत ज्यादा है।

लंदन (London)

End Of Drinking Water: जी हां दोस्तों लंदन हालांकि आप में से कई लोग ये नाम सुनकर चौंक गए होंगे, अनुमान भी नहीं लगा सकते कि क्या लंदन में भी पानी की कमी है। पर यह सच है कि लगभग 600 mm की औसत वार्षिक वर्षा होने के बावजूद भी लंदन अपनी 80% जल आपूर्ति के लिए मुख्य रूप से टेम्स और ली नदियों पर निर्भर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शहर भी बहुत जल्द अपनी क्षमता के करीब पहुंच जाएगा। साल 2025 तक यहां पर भी पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जबकि यह अनुमान लगाया जाता है कि 2040 तक यहां पर पानी की गंभीर कमी महसूस हो सकती है।

Mexico City
Mexico City

आशा करते हैं इस लेख (End Of Drinking Water) के माध्यम से आपको सही और सटीक जानकारी मिल सकी होगी। अगर आप इस लेख से संबंधित कुछ सवाल पूछना चाहते हैं या अपना फीडबैक देना चाहते हैं तो नीचे कमेंट सेक्शन में दे सकते हैं, हम आपके सवालों का जवाब अवश्य देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *