Maha Shivratri 2024: जानें शिवरात्रि की तिथि, महत्व व पूरा इतिहास

Maha Shivratri 2024

Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि भगवान शिव का उत्सव मनाने के लिए एक महान पर्व है। यह उस महान रात्रि का प्रतीक है जहां माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। यह माघ माह में कृष्ण पक्ष के दौरान आता है, यह त्यौहार सदियों से भगवान शिव का प्रतीक रहा है। इस दिन जगह-जगह पर मेले, भंडारे इत्यादि लगाए जाते हैं, भगवान शिव की उपासना की जाती है।

यह त्यौहार हिंदू धर्म में एक बहुत ही बड़ा त्योहार माना जाता है क्योंकि यह देवों के देव महादेव को स्मरण करने का दिन है।

Maha Shivratri 2024: तिथि व समय

Maha Shivratri 2024: वेदों व हिंदी कैलेंडर के अनुसार शिवरात्रि माघ महीने में कृष्ण पक्ष के दौरान आती है। यह हर साल में एक बार होता है जो की फरवरी के अंत तथा मार्च के शुरुआत में पड़ता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था तथा प्रेम, शक्ति और एकता का प्रतिनिधित्व करने वाले ये ईश्वर रूपी आत्माएं इस रात विलीन हो जाती हैं, इसलिए यह उत्सव रात में भी मनाया जाता है।

इस दिन का हर एक भारतवासी को बेसब्री से इंतजार रहता है, 2024 में महाशिवरात्रि का यह पर्व 8 मार्च को निर्धारित है, इस दिन कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति हेतु व्रत रखती हैं तथा शिव भक्त अपने प्रभु की उपासना करते हैं। भगवान शिव के मंदिरों में बेल पत्री, कांवर आदि चढ़ाए जाते हैं। शिवरात्रि की रात को अत्यधिक शुभ माना जाता है।

महाशिवरात्रि का इतिहास और महत्व

Maha Shivratri 2024: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि एक बहुत ही बड़ा पर्व माना जाता है, जिससे हिंदू धर्म के लोगों की कई सारी कहानियां या घटनाएं जुड़ी हुई है। हम सब जानते हैं कि महाशिवरात्रि भगवान शिव से जुड़ी विभिन्न कथाओं से संबंधित है। इस दिन को लेकर कई सारी कथाएं शिव भक्तों द्वारा लोगों को सुनाई जाती हैं, जिनमें से कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इस दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती विलीन हो गए थे, इस दिन ही आधी रात को भगवान शिव भगवान रुद्र के रूप में प्रकट हुए थे।

इन सभी कथाओं का एक ही स्रोत है और वह है शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक। यह दिन पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार कहा जाता है कि भगवान शिव ने महान समुद्र मंथन के दौरान निकले जहर का सेवन करके दुनिया को अंधकार से बचाया था। उनकी इस अनंत महिमा के गुणगान के लिए भी इस दिन को मनाया जाता है और यही कारण है कि उनका कंठ नीला है।

Maha Shivratri 2024: कुछ लोगों का यह भी मानना है कि शिवरात्रि कि उस महान रात में भगवान शिव अपना तांडव नृत्य किया करते हैं। यह ब्रह्मांडीय नृत्य सृजन, संरक्षण और विनाश का प्रतीक है। कहा जाता है कि भगवान शिव की पूजा करने से लोगों को पापों से उभरने और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए सद्बुद्धि मिलती है।

महाशिवरात्रि 2024 पर पूजा करने की शुभ घड़ी

Maha Shivratri 2024: जैसा कि हमने आपको बताया कि इस वर्ष 2024 में 8 मार्च को वह शुभ दिन है जब शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। बताया गया है कि 8 मार्च 2024 को रात 9:57 पर यह शुभ घड़ी शुरू होगी और 9 मार्च को शाम 6:30 बजे समाप्त होगी। पूजा का सही और सटीक समय जानने के लिए आप अपने पंडित से एक बार संपर्क अवश्य करें।

आशा करते हैं, लेख (Maha Shivratri 2024) के माध्यम से आपको हिंदू धर्म मनाए जाने वाले इस महान पर्व महाशिवरात्रि के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल सकी होगी। अगर आप इस लेख से संबंधित या महाशिवरात्रि से संबंधित कुछ सवाल जवाब करना चाह रहे हैं, तो आप नीचे कमेंट सेक्शन में अपना सवाल या अपना फीडबैक दे सकते हैं। आप सभी को हमारी तरफ से शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *