National Science Day 2024: जानिए 28 Dec को ही क्यों मनाते हैं?

National Science Day 2024

National Science Day 2024: दोस्तों सबसे पहले आप सभी को National Science Day 2024 के इस शुभ अवसर पर ढेर सारी शुभकामनाएं। क्या आप जानते हैं कि हम हर साल 28 फरवरी को ही National Science Day क्यों मनाते हैं? दोस्तों हम आपको बताना चाहेंगे कि सर सीवी रमन ने रमन इफेक्ट की खोज 28 फरवरी 1928 को की थी और इसी कारण 28 फरवरी को ही हम राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाते हैं।

National Science Day 2024 संपूर्ण जानकारी

National Science Day 2024: जैसा कि हमने आपको बताया कि 28 फरवरी को ही रमन इफेक्ट की खोज किए जाने के कारण, हम 28 फरवरी को हर साल विज्ञान दिवस के रूप में मनाते हैं। भारत के महान वैज्ञानिक डॉक्टर सीबी रमन की ओर से विज्ञान जगत को दिए गए इस अनोखे उपहार यानी रमन इफेक्ट को पूरे देश में, साइंस की दुनिया में एक तरक्की के रूप में देखा जाता है, जिस कारण हम 28 फरवरी को विज्ञान दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं।

देश के हर राज्य में इस दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जहां पर तरह-तरह के साइंस प्रोजेक्ट विद्यार्थियों द्वारा बनाकर पेश किए जाते हैं तथा उन सभी विद्यार्थियों को उनकी इस कलाकारी के लिए पुरुस्कृत भी किया जाता है। हम आपको बता दें कि वैज्ञानिकों को भी उनके खोज कार्यों के लिए इस दिन पुरस्कृत किया जाता है।

यह दिन साइंस की दुनिया में काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, अगर आप भी साइंस में इंटरेस्ट रखते हैं, अगर आपको भी साइंस की दुनिया में कुछ करना वैज्ञानिकों की तरह, नया आविष्कार करना अच्छा लगता है तो यह दिन आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।

इस दिन का मुख्य उद्देश्य विज्ञान की दुनिया में आज के युवा विद्यार्थियों को नए कार्यों के लिए प्रेरित करना तथा सभी को वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है।

National Science Day
National Science Day

National Science Day 2024 Theme

National Science Day 2024: हम हर साल विज्ञान दिवस को 28 फरवरी को मनाते हैं, पर क्या आपको पता है कि हर वर्ष सरकार की ओर से इस दिवस को मनाने के लिए कोई एक थीम रखी जाती है, इस बार प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह द्वारा विज्ञान दिवस के लिए रखी गई थीम का नाम है “विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक“, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह द्वारा इस थीम की घोषणा कुछ समय पहले ही कर दी गई थी।

कोन थे डॉक्टर सीवी रमन: National Science Day 2024

National Science Day 2024: अगर आप विज्ञान की दुनिया में जरा सी भी रुचि रखते हैं तो आपने डॉक्टर सीवी रमन का नाम तो सुना ही होगा, डॉक्टर सीवी रमन विज्ञान की दुनिया में एक महान वैज्ञानिक हैं। हम आपको बता दें किसी सीवी रमन का पूरा नाम चंद्रशेखर वेंकट रमन था और इनका जन्म तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में 7 नवंबर 1888 में हुआ था। डॉक्टर साहब के पिता गणित और भौतिकी के लेक्चरर थे। डॉ रमन ने साइंस की दुनिया में कई सारे आविष्कार किये जिनमें से सबसे ज्यादा मशहूर और लोकप्रिय तथा साइंस की दुनिया में काम आने वाला उनका आविष्कार है ‘रमन इफेक्ट

रिटायरमेंट के बाद डॉक्टर सीवी रमन द्वारा बेंगलुरु में रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट की भी स्थापना की गई। हम आपको बता दें कि 1947 में वह इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस के डायरेक्टर बने तथा 1954 में भारत सरकार द्वारा उन्हें भारत रत्न पुरूस्कार से भी नवाजा गया।

दोस्तों क्या आपको पता है कि डॉक्टर सीवी रमन भौतिकी में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय ही नहीं बल्कि पूरे एशिया के पहले वैज्ञानिक थे, उन्होंने वैज्ञानिक की दुनिया में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया है और वैज्ञानिक की दुनिया में ही अपना योगदान देते देते हुए, 21 नवंबर 1970 को हम सबको छोड़कर हमेशा के लिए स्वर्ग सिधार गए।

आशा करते हैं इस लेख के माध्यम से आपको National Science Day 2024 तथा महान वैज्ञानिक डॉक्टर सीवी रमन के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकी होगी, अगर आप इस लेख से संबंधित कुछ और जानना चाहते हैं तो आप अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में दे सकते हैं, हम आपके हर सवाल का जवाब अवश्य देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *