Student ID Dikha Kar le Japan Visa: जापान का Visa लेना हुआ आसान

Student ID Dikha Kar le Japan Visa

Student ID Dikha Kar le Japan Visa: दोस्तों अगर आप भी उन छात्रों में से हैं जो अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद विदेश में घूमने के लिए या कुछ एक्सप्लोर करने के लिए जाना चाहते हैं पर वीजा नहीं मिल पा रहा है तो ये लेख आप सबके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होने वाला है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे भारतीय छात्र अपना Student ID दिखा कर जापान जैसे देश का Visa प्राप्त कर सकते हैं। हम आपको बता दें कि यह Japan Visa एक तरह से पर्यटन के उद्देश्य से, कम समय के लिए प्रदान किए जाने वाला वीजा होगा।

Student Id Dikha kar le Japan Visa

Student ID Dikha Kar le Japan Visa: दोस्तों अगर आप भी अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद जापान जैसे देश में कुछ समय के लिए घूमने के लिए जाना चाहते हैं तथा वहां की नई चीजों पर रिसर्च करना चाहते हैं तो अब आपके लिए जापान का वीजा लेना और भी ज्यादा आसान हो चुका है। कुछ समय पहले ही जापान के एंबेसडर Hiroshi F Suzuki ने एक यूट्यूब के इंटरव्यू में कहा था कि जापान के लिए वीजा प्राप्त करना बहुत ही ज्यादा आसान है।

छात्रों को वीजा प्राप्त करने के लिए केवल स्टूडेंट आईडी को दिखाना होता है, उन्होंने अपने इस इंटरव्यू में भारतीय छात्रों के लिए भी Visa की आवश्यकताओं में छूट के बारे में बात की थी, उन्होंने कहा कि भारतीय छात्रों के लिए वीजा प्राप्त करना और भी ज्यादा आसान है, उन्हें काफी छूट मिलती है।

कब ले सकते हैं Student ID दिखाकर Japan Visa

Student ID Dikha Kar le Japan Visa: जापान वीजा लेने के लिए भारत में विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन होने के 3 साल के भीतर, अगर छात्र को कम समय के लिए एकल प्रवेश वीजा की आवश्यकता है तो वह है अपनी स्टूडेंट आईडी दिखाकर यानी कि स्नातक प्रमाण पत्र को जमा करके, जापान देश के लिए Visa प्राप्त कर सकता है। हालांकि यह वीजा पर्यटन के उद्देश्य से दिया जाएगा, वहां जाकर आप जापान को एक्सप्लोर कर सकते हैं तथा नई चीजों का अनुभव कर सकते हैं।

क्यों मिली भारतीय छात्रों को जापान Visa पाने में छूट

Student ID Dikha Kar le Japan Visa: दोस्तों जैसा कि हमने आपको बताया है कि जापान का वीजा लेना स्टूडेंट के लिए काफी ज्यादा आसान कर दिया गया है, उन्हें काफी छूट भी दी गई है। जापान एंबेसडर का कहना है कि इस छठ का उद्देश्य भारत के साथ लोगों के बीच आदान-प्रदान को आगे बढ़ाना है जिससे युवा जगत में वृद्धि होगी, युवाओं को नई चीज़ सीखने को मिलेगी तथा साथ ही साथ रोजगार के नए अफसर भी प्राप्त होने की संभावना है।

दोस्तों जापान के एंबेसडर ने कहा कि अगर आप एक छात्र हैं तो आपको बस अपना स्टूडेंट आईडी दिखाना होगा और आपको जापान के लिए वीजा प्रदान कर दिया जाएगा। वह चाहते हैं कि भारतीय लोगों को कौशल प्रशिक्षण और नौकरी के लिए नए अवसर मिले और वह इसके लिए जापान जाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हैं।

अपनी इसी बात को आगे बढ़ते हुए उन्होंने यह भी कहा है कि जब अधिक से अधिक भारतीय, अध्ययन और नए व्यवसाय की खोज में जापान आएंगे तो जापान और भारत के रिश्ते और भी मजबूत होते जाएंगे।

Japan Ambassador ने की भारतीय संस्कृति की तारीफ

Student ID Dikha Kar le Japan Visa: जापान के एंबेसडर ने भारत के भोजन के बारे में भी कुछ शब्द कहे, उन्होंने कहा कि भारत का कल्चर उन्हें काफी ज्यादा पसंद है, यहां का भोजन उन्हें काफी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है, वह भारत के भोजन को खाते रहना चाहते हैं, लेकिन उन्हें यह काफी ज्यादा तीखा और मसालेदार भी लगता है जिससे उनके आंसू निकल जाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय लोग काफी ज्यादा सम्मान पूर्वक रहते हैं तथा जोश के साथ और बड़े ही नम्रता से सभी का स्वागत और सत्कार भी करते हैं। उन्होंने अपनी इसी बात को आगे बढ़ाते हुए यह भी कहा है कि यह वाकई में आश्चर्यजनक है की भारतीय लोग इतनी अच्छी तरह से स्वागत-सत्कार करते हैं, वह अपने यहां आए सभी अतिथियों से परिवार की तरह व्यवहार करते हैं और उन्हें बेइंतहा प्रेम और सम्मान देते हैं।

Student ID Dikha Kar le Japan Visa
Student ID Dikha Kar le Japan Visa

उन्होंने भारत की विविधता की तारीफ करते हुए यह भी कहा है कि हमारे दोनों देशों के बीच भाषाओं का अंतर है, पर हमारी लिपि एक ही है। भारत में कई सारी लिखावट हैं। उन्होंने कहा कि आश्चर्यजनक है की भारत में 28 राज्य हैं और हर एक राज अपने आप में एक देश जैसा है, प्रत्येक राज्य संपूर्ण है और उन्हें भारत की यही संस्कृति, यही विविधता, भारत के लोगों द्वारा दिए जाने वाला यह सत्कार और सम्मान काफी ज्यादा भाता है।

आशा करते हैं इस लेख (Student ID Dikha Kar le Japan Visa) के माध्यम से आपको जापान एंबेसडर द्वारा दिए गए भारतीय छात्रों को जापान वीजा की छूट के बारे में तथा उनके द्वारा भारतीय संस्कृति की की गई तारीफ के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल सकी होगी। अगर आप भी इस लेख से संबंधित कुछ सवाल जवाब करना चाहते हैं, अपना फीडबैक शेयर करना चाहते हैं तो नीचे कमेंट सेक्शन में कर सकते हैं, हम आपके हर सवाल का जवाब देने की कोशिश जल्द से जल्द करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *